जमशेदपुर, फरवरी 14 -- कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी और मारपीट मामले में फरार आरोपी लखन गोप उर्फ बावला को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को कपाली डोबो निवासी जगबंधु सिंह उर्फ कलटू सिंह से 10 लाख रुपये की रंगदारी को लेकर मारपीट की गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरोपी घटना के बाद पुरी में छिपा था। हाल में सोनारी स्थित घर पहुंचते ही पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी पर आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.