कपाली में स्कॉर्पियो और 407 की आमने-सामने भिड़ंत, चार नाबालिग बाल-बाल बचे
जमशेदपुर, जून 29 -- कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो स्थित उत्सव होटल के समीप रविवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और 407 मालवाहक वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में चार नाबालिग सवार थे, जो तेज गति से कांदरबेड़ा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में स्कॉर्पियो चालक एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान सामने से आ रही 407 से उसकी सीधी टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- डोबो में स्कॉर्पियो और 407 में टक्कर, बाल-बाल बचे लोग टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। हादसे के बाद 407 का चालक वाहन लेकर फरार हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.