कपाली में मिला दो दिनों से लापता व्यक्ति का जला शव
जमशेदपुर, मई 26 -- सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत फॉरेस्ट इलाके के बाबन बीघा में मंगलवार दोपहर युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया है। मृतक की पहचान गौसनगर निवासी मो मुस्तकिम के रूप में की गई है। परिजनों ने शव की पहचान अंगूठी से की वहीं मुस्तकिम का मोबाइल भी बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि मो मुस्तकिम साइकिल से घूम-घूमकर चप्पल बेचने का काम करता था। 24 मई की सुबह 9 बजे वह घर से निकला। शाम 7 बजे फोन पर बात हुई थी। उस वक्त मुस्तकिम ने बताया कि वह पुडिसिली में है और जल्द घर आएगा इसके बाद परिजन फोन करते रहे पर फोन बंद आया। 25 मई को परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत की जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। मुस्तकिम के मोबाइल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.