सराईकेला, मई 7 -- सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले की कपाली थाना पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बंधुगोडा क्षेत्र में छापेमारी कर 16 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियो में महाराज अली (22 वर्ष), निवासी कमलपुर, सिनी थाना क्षेत्र, अजगर अली (52 वर्ष), निवासी बंधुगोडा (बड़गछ के पास), कपाली, शबनम परवीन (24 वर्ष),निवासी मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर का नाम शामिल है । गुरुवार को तीनो को सरायकेला जेल भेज दिया गया है । पुलिस अधिक्षक कार्यालय में एक प्रेस कोंफ्रेंस में जानकारी देते हुए पुलिस अधिक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कपाली थाना क्षेत्र के बंधुगोडा स्थित इम्तियाज खान के घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से कुल 679 पुड़िय...