कपाली में पशु लदे वाहन चालक की पिटाई, बचाने पहुंचे युवक की कार में तोड़फोड़
जमशेदपुर, मई 10 -- सरायकेला-खरसावां के कपाली ओपी क्षेत्र के कमारगोड़ा में शनिवार को लोगों ने एक पशु लदे वाहन को रोककर उसके चालक की जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने चालक को बचाने का प्रयास किया, जिससे नाराज भीड़ ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल चालक को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.