जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- कपाली ओपी क्षेत्र में शनिवार शाम चाकूबाजी की एक और घटना सामने आई है। 14 वर्षीय जैद खान शाम करीब 6 बजे श्यामसुंदर मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान अलकबीर पॉलिटेक्निक के पीछे रहने वाला आमिर नामक युवक वहां पहुंचा और जैद के साथ मजाक करने लगा। जैद ने आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आमिर ने धारदार हथियार निकालकर जैद पर हमला कर दिया। हमले में जैद की पीठ में गंभीर चोट आई। आरोपी हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत जैद को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है। घटना की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.