कपाली फायरिंग कांड में अशफाक पुरूलिया से गिरफ्तार
आदित्यपुर, जून 5 -- चांडिल। कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीन विवाद में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रोड स्थित बड़ा बाजार से गिरफ्तार कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 2 जून को कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीन संबंधी कार्य करा रहे अफसर नवाज पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने की घटना हुई थी। घटना के बाद विशेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि अशफ़ाक़ अहमद कपाली के इस्लामनगर का रहने वाला है और उसका पूर्व से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.