सराईकेला, जनवरी 12 -- सरायकेला । जिला पुलिस में पदास्थापित एक हवलदार कि हार्ट-अटैक से मौत हो गई । हवलदार का नाम सागर हेम्ब्रोम (58) है । हवलदार के अचानक हुई मौत के बाद पुलिस महकमा में शौक की लहर दौड पडी । प्राप्त जानकारी के अनुसार हवलदार सागर हेम्ब्रोम सरायकेला-खरसावा जिले के कपाली ओपी में हवलदार के पद पर कार्यरत थे । सोमवार सुवह उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई । आनन-फानन में उन्हे सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहॉ चिकित्सको ने जॉच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया । जानकारी के अनुसार मृतक सागर हेम्ब्रोम प0 सिंहभुम जिले के हाटगम्हारिया थानाक्षेत्र के अंर्तगत डीहापुसी गांव के निवासी थे । सदर अस्पताल में शव का पोस्टमोर्टम कराने के बाद उन्हे पुलिस लाईन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा शव को उनके परिजन को सौंप दिया गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.