आदित्यपुर, मार्च 1 -- चांडिल, संवाददाता। कपाली नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 का चुनाव परिणाम में कांटे की टक्कर रही। यहां पूजा कुमारी महतो ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजमेरी खातून को महज 3 वोटों से पराजित कर जीत का परचम लहराया। मतगणना के अंतिम दौर तक कांटे की टक्कर रही। पूजा कुमारी महतो को 159 मत मिले। वहीं आजमेरी खातून को 156 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस बेहद मामूली अंतर ने वार्ड में हर वोट की अहमियत को साबित कर दिया। पूजा महतो कपाली के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षक रह चुकी हैं। पूजा महतो स्थानीय पत्रकार खगेनचंद्र महतो की धर्मपत्नी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.