कपाली : अवैध बूचड़खानों में छापेमारी, दो गौवंश बरामद
जमशेदपुर, मई 17 -- कपाली क्षेत्र में शुक्रवार को स्थानीय नगर निकाय कर्मियों ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध बूचड़खानों की जांच की। इस दौरान दो स्थानों से गौवंश बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान बूचड़खाने के संचालक फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, प्रशासन को क्षेत्र में अवैध रूप से बूचड़खाने संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर निकाय और पुलिस की टीम ने कपाली के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। पुलिस ने दोनों स्थानों से गौवंश को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। वहीं, फरार संचालकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने बूचड़खानों के दस्तावेज और संचालन संबंधी कागजात की भी जांच की। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी जांच अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.