कपसिया चौक पर कार एवं बाइक की टक्कर में दो घायल
मधुबनी, मई 14 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अरेर थाना के रहिका-जयनगर एनएच पथ के कपिसाया चौक पर कार एवं बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार दोनो घायल हो गये। घायलों का इलाज रहिका पीएचसी में चलने की बात बताई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रहिका की ओर से एक कार जयनगर की ओर जा रही थी। वहीं जयनगर की ओर से एक बाइक पर सवार दो लोग रहिका की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार में रहने से दोनो वाहन आपस में जा टकराई। लोगों ने बताया कि कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आयी जबाकि बाइक पर सवार दोनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गये, जिन्हें एक ऑटो से रहिका पीएचसी भेज दिया गया। बेहोश रहने के कारण घायलों की तत्काल पहचान नहीं हो पायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.