कपसा मार्ग से एसडीएम ने पकड़े आधा दर्जन ट्रक
हमीरपुर, मई 20 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा मार्ग पर मंगलवार की रात एसडीएम की अगुवाई में ओवरलोड और एनआर ट्रकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें चार ट्रकों को पकड़ कर कृषि उत्पादन मंडी समिति में खड़ा कर खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है। मंगलवार की रात एसडीएम करण वीर सिंह की अगुवाई में मौदहा-कपसा मार्ग पर इन ट्रकों की चेकिंग और धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिसमें चार ट्रकों को बिना लायल्टी की ओवर लोड मोरम ले जाते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा दो अन्य ट्रकों को भी कागजातों की कमी के चलते पकड़ा गया है। सभी ट्रकों को कृषि उत्पादन मंडी में खड़ा कर खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन करते दर्जन भर ट्रक सीज रात में एसडीएम द्वारा चलाई गई छापामारी से बांदा की ओर से आने वाले ट्रकों के चालकों में हड़कंप मचा हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.