मेरठ, जनवरी 30 -- सरधना। कपसाड़ कांड को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन की सख्ती में फंसा हुआ है। उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। रूबी के भाई नरसी के अनुसार पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते अप्रैल में तय रूबी की शादी टल सकती है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर किए गए वादे भी पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है। मीडिया से फोन पर बात करते हुए रूबी के भाई नरसी ने बताया पुलिस उनके घर के बाहर तैनात है। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इसी कारण वह लड़का पक्ष से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। नरसी ने बताया कि रूबी की दो अप्रैल को शादी प्रस्तावित है। जहां उसका रिश्ता हुआ है उनसे संपर्क नहीं हो रहा है। परिवार ने आरोप लगाया बाजार जाने तक की छूट नहीं दी जा रही। उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है। नरसी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.