मेरठ, अप्रैल 7 -- सरधना के कपसाड़ गांव में तीन महीने पहले मां की हत्या कर बेटी का अपहरण करने वाले आरोपी के परिजनों पर पीड़िता के भाई ने खुद को कचहरी में धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि गांव से फोर्स हटने के बाद उसकी जान को लगातार खतरा बना हुआ है। सोमवार को कप्तान ऑफिस पहुंचे युवती के भाई ने सुरक्षा की मांग की है। कपसाड़ निवासी नरसी सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। अधिकारियों से मिलकर उसने बताया कि कुछ दिन पहले गांव से फोर्स हटा दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद से आरोपी पारस के परिजन उस पर लगातार मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। दो दिन पहले वह तारीख पर कचहरी गया था। पारस के परिजनों ने कचहरी में नरसी को मुकदमा वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। दहशत में आए पीड़ित ने कप्तान ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की।बताते चलें कि आ...