मेरठ, मार्च 7 -- कपसाड़ गांव में बेटी के अपहरण और मां की हत्या के मामले के पीड़ितों ने अब प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़ित परिजन तहसील पहुंचे। आरोप है कि एसडीएम ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। हालांकि एसडीएम का कहना है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दी जा रही है। पीड़ितों ने जल्द ही नगीना सांसद चंद्रशेखर के पास जाने की बात कही। कपसाड़ गांव में आठ जनवरी की सुबह रूबी का अपहरण हो गया था। विरोध करने पर आरोपी ने फरसा मारकर उसकी मां सुनीता की हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर कई दिन तक गांव में बवाल चला था। अधिकारियों ने घटना के बाद पीड़ित परिवार की 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी। साथ ही सरकार से 50 लाख की मदद, संविदा नौकरी, जमीन का पटटा, शस्त्र लाइसेंस आदि दिलाने का आश्वासन दिया था।शनिवार को रूबी का भाई नरसी अपने पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.