मेरठ, मार्च 7 -- कपसाड़ गांव में पुत्री के अपहरण और मां की हत्या के मामले के पीड़ितों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़िता के परिजन तहसील पहुंचे। आरोप है कि एसडीएम ने उन्हें बिना कोई संतोषजनक जवाब दिए अपने कार्यालय से निकाल दिया। पीड़ितों ने जल्द ही नगीना सांसद चंद्रशेखर के पास जाने की बात कही। बता दें कि कपसाड़ गांव में बीती आठ जनवरी की सुबह रूबी का अपहरण हो गया था। विरोध करने पर आरोपी ने फरसा मारकर उसकी मां सुनीता की हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर कई दिन तक गांव में बवाल चला था। गांव की सीमाएं सील रही थी, पीएसी, आरएएफ व भारी पुलिस बल तैनात रहा था। अधिकारियों ने घटना के बाद पीड़ित परिवार की 10 लाख रुपये से आर्थिक मदद की थी। साथ ही सरकार से 50 लाख की मदद, संविदा नौकरी, जमीन का पटटा, शस्त्र लाइसेंस आदि दिलाने का आश्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.