मेरठ, मार्च 18 -- कपसाड़ कांड में जुवेनाइल बोर्ड के सामने मंगलवार को पारस सोम के शैक्षिक दस्तावेज के सत्यापन के लिए एसपी पब्लिक स्कूल कपसाड़ के प्रिंसिपल/शिक्षक की गवाही हुई। उन्होंने रिकॉर्ड दिए, जिसमें पारस की उम्र वही है, जो 10वीं के दस्तावेज में है। ऐसे में 20 मार्च को जिरह के लिए तारीख दी गई है। अब 20 मार्च को वादी पक्ष के वकील और अभियोजन की ओर से अधिवक्ता जिरह करेंगे। सरधना के कपसाड़ गांव में 8 जनवरी 2026 की सुबह गांव के बाहर सुनीता की हत्या कर उनकी बेटी रूबी का अपहरण किया गया था। गांव निवासी पारस सोम पर आरोप लगाया गया था और मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने 10 जनवरी को पारस और रूबी को हरिद्वार से बरामद कर लिया। 11 जनवरी को पारस को जेल भेजा गया था। पारस पक्ष की ओर से याचिका कोर्ट में दाखिल करते हुए बताया गया कि पारस घटना के समय 17 साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.