सूरत, अक्टूबर 1 -- गुजरात के सूरत में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज के लोगों को भी हिलाकर रख दिया है। दरअसल, साल 2022 में सूरत के एक कपल ने अपने ही परिवार की तीन महिलाओं की पहले हत्या की और उसके बाद लाश को जमीन में गाड़ दिया। एक महिला का शव तो ड्रम में भरकर सीमेंट से चुनवा दिया था। अब मामले का खुलासा होने के बाद पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं इस मामले का खुलासा कैसे हुआ।कैसे खुला मामला दरअसल, तीन लोगों की हत्याओं में दोनों ही शामिल थे। बीते दिनों किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद पति ने पत्नी की पुलिस में शिकायत की और बताया कि उसने एक हत्या की है। एक हत्या की शिकायत के बाद तीनों हत्याओं का मामला खुल गया और जब पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जमीन खुदवाई तो तीनों के क...