देवरिया, जून 27 -- कपरवार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कपरवार से बरहज तक निर्माणाधीन रामजानकी मार्ग के रुके हुए कार्य को गति देने के लिए न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग की टीम ने सर्विस लेन निर्माण के लिए आवश्यक भूमि का सीमांकन किया।सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले कुछ निर्माणों को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण परियोजना का कार्य पिछले कई सप्ताह से प्रभावित था। न्यायालय के निर्देश पर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रामजानकी मार्ग के दोनों तरफ नाली से 5.50 मीटर भूमि का सीमांकन किया गया। सीमांकन के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिससे निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर परियोजना को शी...