अररिया, अप्रैल 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के कपरफोड़ा चौक स्थित हटिया के निकट से अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित बाइक मालिक कपरफोड़ा वार्ड संख्या 10 निवासी राजेश सिंह पिता मोती लाल सिंह ने कुर्साकांटा थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित राजेश सिंह ने बताया कि मेरा बड़ा भाई राजेश सिंह सब्जी खरीदने के लिए कपरफोड़ा हाट गए थे। मेन रोड से दक्षिण किनारे में बाइक लगाकर हटिया सब्जी खरीदने चला गया। लगभग 25 मिनट बाद सब्जी खरीदकर अपना बाइक के पास पहुंचा तो बाइक गायब मिला। काफी खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...