मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर-कांटी रेलखंड के कपरपुरा स्टेशन पर निर्माणाधीन एफओबी के गर्डर की मंगलवार को लॉन्चिंग की गई। इसको लेकर रेलवे ने सुबह 11.40 बजे से 2.40 बजे तक परिचालन बंद रखा। हालांकि, इससे ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। मिथिला एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनों को कॉशन में कपरपुरा स्टेशन से गुजारा गया। मालूम हो कि पिछले सप्ताह एफओबी के एक गर्डर की लॉन्चिंग हुई थी। मंगलवार को दूसरे गर्डर की लॉन्चिंग की गई। अब एफओबी के फर्श की ढलाई और सीढ़ी का निर्माण शेष है। दरअसल, पांच साल पहले रेलवे ने मुजफ्फरपुर-सुगौली रेल लाइन दोहरीकरण को लेकर यात्री सुरक्षा व संरक्षा को देखते हुए एफओबी निर्माण का निर्णय लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.