मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पुराना साहेबगंज (कपरपुरा रेलवे गुमटी) सड़क बचाओ मोर्चा शनिवार से आंदोलन करेगा। इसको लेकर कपरपुरा रेलवे गुमटी के आसपास के दर्जनभर गांव के ग्रामीण जिला मुख्यालय स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन करेंगे। संयोजक विश्व क्रमेन्दो देव उर्फ चुलबुल शाही ने बताया कि पुराना साहेबगंज सड़क पश्चिमी अनुमंडल की लाइफलाइन है। यह सड़क बैरिया गुमटी (एनएच 22) को कपरपुरा रेलवे गुमटी, शेरना (कांटी प्रखंड मुख्यालय), बरुराज, साहेबगंज, केसरिया को मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण के विभिन्न गांव को जोड़ती है। रेलवे ने कपरपुरा गुमटी को बुधवार की आधी रात को बंद कर दिया है। इस कारण लोगों का आवगमन ठप हो गया है। जिला प्रशासन से आग्रह के बाद भी ठोस पहल नहीं की गई है। बताया कि गुमटी नहीं खोला गया तो रेल चक्का जाम करेंगे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.