मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बंद कपरपुरा रेलवे गुमटी संख्या 107 को पुनः खुलवाने के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। पुराना साहेबगंज रोड बचाव संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कपरपुरा, सहबाजपुर समेत दर्जनभर गांव के लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। दिनभर धरना स्थल पर जिला प्रशासन व रेलवे के खिलाफ नारेबाजी होती रही। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व विश्वक्रमेन्दो देव उर्फ चुलबुल शाही ने किया। साथ ही जिला व रेल प्रशासन से शीघ्र रेलवे गुमटी खोलने की मांग की। साथ ही कहा कि इसके बंद होने से सैकड़ों गांवों का आसान संपर्क शहर से पूरी तरह कट गया है। गुमटी शीघ्र नहीं खुली तो आगे रेल का चक्का जाम किया जाएगा।विश्वक्रमेन्दो देव ने कहा कि गुमटी बंद होने से स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कचहरी और कृषि कार्य को लेकर शहर आने-जाने के लिए अब कोई ...