मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर मंडल के कपरपुरा रेलवे गुमटी पर एक लिमिटेड हाइट सबवे (अंडरपास) बनेगा। रेलवे 9.25 करोड़ से अधिक की लागत से इसका निर्माण करेगा। पूर्व मध्य रेलवे ने समस्तीपुर मंडल को इसकी स्वीकृति दी है। इससे इलाके के दर्जनभर से अधिक गांव के लोगों को लाभ होगा।इससे पहले शनिवार को कांटी विधायक ईं. अजीत कुमार के नेतृत्व में विधायकों को एक प्रतिनिधिमंडल ने समस्तीपुर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। साथ ही गुमटी को खुलवाने से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायकों ने गुपचुप तरीके से गुमटी को बंद करने के संबंध में जानकारी दी। इसके बंद होने से हो रही परेशानियों को भी बताया। कहा कि हाल में ही एक आपराधिक घटना भी घटित हुई है। अगर गुमटी खुला होता तो यह घटना टल सकती थी।कहा, गुमटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.