मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-कांटी रेलखंड के कपरपुर रेलवे गुमटी को खोला जाएगा। वैशाली सांसद वीणा देवी को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका आश्वासन दिया है। इसको लेकर सांसद ने बीते 18 फरवरी को रेलमंत्री से मुलाकात की थी।सांसद ने बताया कि रेल मंत्री को यहां की भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया। साथ ही ज्ञापन भी दिया। इसके बाद रेलमंत्री ने अधिकारियों को मामले की जांच कर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित नहीं होने तक रेलवे गुमटी को खोलने का आदेश दिया। बताया कि एक से दो दिनों में कपरपुरा रेलवे गुमटी को खोलने को लेकर आदेश जारी होगा। इसके बाद गुमटी को खोला जाएगा। इस बीच वैकल्पिक मार्ग का प्रावधान किया जाएगा। मालूम हो कि, 25 फरवरी की रात रेलवे और जिला प्रशासन ने कपरपुरा रेलवे गुमटी को स्थायी रूप से बंद कर दिया था। इससे दर्जनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.