मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर/कांटी। कपरपुरा रेलवे गुमटी के समीप शनिवार की रात बदमाशों ने साइकिल सवार दो युवकों को ताबड़तोड़ पांच गोली मार दी। राहगीरों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने सिरसिया निवासी राजकिशोर भगत उर्फ लालू (40) और शाहबाजपुर निवासी अनिल पटेल (45) को गंभीर हालत में बैरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। एक युवक के सीने और पेट में तीन गोली लगी है, जबकि दूसरे युवक को दो गोली लगी है। बताया जाता है कि दोनों युवक शहर से काम निबटाने के बाद घर लौट रहे थे। घायलों में एक युवक माली का काम करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। स्थानीय लोगों को आशंका है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों को घायलों ने पहचान लिया होगा। साक्ष्य मिटाने की नीयत से बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी होगी।इधर, विधायक अजीत कुमार घटनास्थल पर पहु...