उरई, अप्रैल 6 -- कोटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंधा में रविवार रात को परिजनों से झगड़ा के बाद खुद को कमरे में बंद कर कपड़ों में आग लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। धुएं के गुबार से युवक का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोटरा थाना ग्राम ऐंधा निवासी 33 वर्षीय बृजकिशोर किसानी के साथ मजदूरी करता था। रविवार की शाम को वह शराब के नशे में घर पहुंचा। परिजनों से झगड़ा करने के बाद अपने कमरे में चला गया। वह भाई भगवान सिंह, मानसिंह, लालसिंह के साथ रहता था। भाई मान सिंह के मुताबिक उसने कमरा बंद करने के बाद वहां रखे सभी कपड़े इकट्ठे किए और चारपाई को दरवाजे से टिका दिया। इसके बाद कपड़ों में आग लगा दी। जब उन लोगों ने धुआं उठता देखा तो मौके पर पहुंचे और बृजकिशोर को कमरे से बाहर निकाला। जब तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.