बुलंदशहर, नवम्बर 16 -- विमला नगर कॉलोनी निवासी शेखर ने बताया कि वह कपड़ों पर इस्त्री कर परिवार का पोलन पोषण करते हैं। जंक्शन तिराहा पर ही अस्थाई दुकान लगाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके पास एक अज्ञात युवक कपड़ों पर इस्त्री कराने आया था। आरोपी ने उनको कपड़े दे दिए और वहीं खड़ा हो गया। इसी दौरान पीड़ित से कहा कि उनको घर पर किसी काम से कॉल करनी है। वह अपना फोन भूल गए हैं। इसके लिए आरोपी ने शेखर से कॉल करने के लिए फोन मांगा। शेखर काम में व्यस्त थे, तो लॉक खोल कर दे दिया। कुछ देर बाद अज्ञात ने फोन वापस कर दिया। इसके बाद अज्ञात कपड़े लेकर चला गया। कुछ देर बाद शेखर ने देखा, तो उनके मोबाइल में खाते से 84 हजार रुपये निकलने का मैसेज था। इसके बाद उन्होंने आरोपी युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने अपनी शिकायत दर्...