कपड़ों के शोरूमों से लाखों की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र मटके वाली गली में शुक्रवार तड़के चोरों ने कपड़ों के शोरूमों को निशाना बनाया था। बदमाशों ने एक के बाद एक चार ब्रांडेड शोरूमों में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया था। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत और पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। व्यापारियों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मटके वाली गली स्थित 'ग्लोबल रिपब्लिक' शोरूम के मालिक आदित्य भनोट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे जब कर्मचारी रजत बठला शोरूम खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला। गल्ले का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे करीब 4.80 लाख रुपये गायब थे। सूचना मिलने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें तीन अज्ञात युवक तड़के कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.