प्रयागराज, मार्च 29 -- ट्रांसपोर्ट नगर में कपड़ों के पार्सलों की चोरी का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर भूपेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कंपनी की प्रयागराज शाखा से पिछले तीन माह से लगातार पार्सल चोरी हो रहे हैं। हाल ही में तीन पार्सल गायब हुए। 13 मार्च को एक व्यक्ति बिल्टी लेकर आया और कंपनी के रिक्शा चालक से माल निकलवाकर गलत स्थान पर उतरवा दिया। 15 मार्च को कंपनी स्टाफ ने उस व्यक्ति को पकड़कर एक पार्सल बरामद कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कंपनी के दो कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया, जो व्हाट्सएप के जरिए बिल्टी भेजते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...