नोएडा, मई 15 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-2 स्थित कपड़ों की फैक्टरी में शुक्रवार शाम को आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार पांच बजकर आठ मिनट पर कंट्रोल रूम से सेक्टर-2 के सी ब्लॉक स्थित कपड़ों की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। आग फैक्टरी के तीसरे तल पर टीन शेड में रखे सामान में लगी थी। दमकल की दो गाड़ियों और 15 अग्निशमन कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। आग का दायरा बढ़ रहा था और अंदर काफी धुआं भर गया था। कागज के गत्ते रखे होने के कारण आग तेजी से पूरी मंजिल पर फैल रही थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया。 यह भी पढ़ें- कपड़ों की फैक्टरी में ...