रुडकी, अप्रैल 12 -- रुड़की, संवाददाता। साइबर ठग ने एक छात्रा को ऑनलाइन कपड़ों की खरीदारी का झांसा देकर खाते से हजारों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेजा है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी नीलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उसने ऑनलाइन एक कंपनी की साइट पर जाकर कुछ कपड़े खरीदारी के लिए देखे थे। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई उक्त व्यक्ति ने खुद को कंपनी का मैनेजर बताया। उसने कहा कि उनकी कंपनी की ओर से कपड़ों की खरीदारी पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। छूट का लाभ उठाने के लिए कंपनी की ओर से उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया है। वह छूट का लाभ उठा सकती हैं। छात्रा ने बताया कि उसने लिंक खोलकर देखा तो कुछ नहीं मिला। कुछ देर बाद उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.