प्रयागराज, मार्च 29 -- व्यापार मंडल की ओर से रविवार को जिला कार्यालय पृथ्वी गार्डन सिविल लाइंस में गोष्ठी आयोजित की गई। मध्य पूर्व के युद्ध की विभीषिका और व्यापारी समाज के विषय पर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने की। जिला अध्यक्ष युवा प्रियंक कुमार गुप्ता ने बताया कि लोहे के दाम बढ़ रहे हैं। बाजार में मांग भी कम हो गई है। कपड़ा व्यापारी बनारसी साहू ने बताया कि कपड़े के दाम में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष महिला जूही श्रीवास्तव, सुनीता चोपड़ा ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने व्यापारियों से कहा कि खुद और अपने परिवारजनों व दोस्तों को 500 मीटर तक का सारे काम पैदल जाकर करने की सलाह दी। गोष्ठी में संतोष गुप्ता, मुदि...