नई दिल्ली, जुलाई 22 -- घर में रखें प्रेस का इस्तेमाल हम कपड़ों को इस्त्री करने के लिए करते हैं। जींस, शर्ट, पैंट, साड़ी कैसा भी कपड़ा हो सबकुछ मिनटों में प्रेस होकर तैयार हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं प्रेस सिर्फ कपड़ों को इस्त्री करने तक सीमित नहीं है। बल्कि इससे कुछ और भी मुश्किल और बड़े काम निपट सकते हैं। अगर आपने आजकल सिर्फ कपड़ों के लिए ही प्रेस का इस्तेमाल किया है, तो अब ये हैक्स भी ट्राई करें।कपड़े प्रेस करने के लिए क्या करते हैं? कपड़े प्रेस करने होते हैं, तो हम सामान्य डिग्री पर प्रेस को गर्म करते हैं और फिर कपड़ों को इस्त्री करते हुए सिलवटें हटा देते हैं। अब यही काम आपको बाकि चीजों के लिए भी करना है। आपको प्रेस को नॉर्मल टेंपरेचर पर गर्म करना है और फिर इसका इस्तेमाल करना है।1- पैकेट को सील कर सकते हैं प्रेस को हल्का गर्म क...