कपड़े सिलवाने निकली युवती लापता, युवक पर भगाने का आरोप
उरई, अगस्त 9 -- सिरसाकलार। संवाददाता थाना सिरसाकलार क्षेत्र के एक गांव से 7 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे कपड़े सिलवाने निकली 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।परिजनों के अनुसार युवती टेलर की दुकान पर कपड़े देने गई थी। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिवार ने दुकान और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिवार का आरोप है कि युवती की बातचीत गोहन थाना क्षेत्र के कुरसैठा गांव निवासी राजा नामक युवक से होती थी। आशंका है कि वही उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 8 अगस्त 2026 को मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना उपनिरीक्षक शिव मंगल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि युवती और आरोपित युवक दोनों की तलाश की जा रही है। कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.