नई दिल्ली, अगस्त 6 -- सफेद जूते पहनने में जितने स्टाइलिश लगते हैं, उनका रखरखाव उतना ही मुश्किल होता है। धूल-मिट्टी और बरसात की कीचड़ के कारण कई बार ये इतने गंदे हो जाते हैं कि धोने पर भी साफ नहीं होते। बच्चों के स्कूल वाले सफेद जूते तो टाइम के साथ पीले से पड़ने लगते हैं, जिन्हें साफ करने का तरीका समझ ही नहीं आता। कितना भी धो लो, रगड़ लो इनका पीलापन या काले दाग साफ ही नहीं होते। अब बार बार तो जूते बदल नहीं सकते, तो क्या कोई ऐसा हैक है जिससे इन्हें बिल्कुल क्लीन किया जा सके? बिल्कुल है, आपके सफेद जूते कपड़े वाले हों या फिर रबड़ वाले, इन दोनों को साफ करने के कुछ हैक आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। एक बार इन्हें ट्राई कर के देखें, गंदे जूतों का पीलापन और जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।सफेद जूतों को कैसे साफ करें, यहां जाने हैकहैक 1- टूथपेस...