नोएडा, मार्च 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 उद्योग केंद्र स्थित फैक्टरी में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। फैक्टरी में रेक्सीन का कपड़ा बनाने का काम किया जाता है। सूचना पर दमकल की टीम मौके पहुंची। दमकल के पहुंचने से पहले कर्मचारियों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया। सेक्टर ईकोटेक-3 अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सोमवार की दोपहर एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। आग की सूचना पर दमकल की टीम को मौके पर भेजा गया। मगर दमकल की टीम के पहुंचने से पहले कुछ ही देर में फैक्टरी में लगे उपकरणों की मदद से आग काबू पा लिया गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रेक्सीन का कपड़ा बनाने की फैक्टरी में बॉयलर की चिंगारी से आग लगी थी। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं है। पुलिस द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.