कपड़े धोने वाले ब्रश पर मोजा क्यों पहना रहे हैं लोग? हजारों रुपए बचा देगा ये वायरल हैक
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- सोशल मीडिया पर अक्सर घर की साफ-सफाई से जुड़े हैक वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ हैक थोड़े अटपटे जरूर लगते हैं लेकिन वाकई काम के होते हैं। ऐसा ही एक क्लीनिंग हैक लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस हैक के मुताबिक अगर आप कपड़े धोने वाले ब्रश को कोई भी पुराना मोजा पहना दें तो आपके कई काम आसान हो जाएंगे। सोफा क्लीनिंग से ले कर जरी और हेवी एंब्रॉयडरी वाले कपड़ों की सफाई तक, ब्रश को मोजा पहनाने के कई फायदे हो सकते हैं। ये सुनकर अगर आप भी हैरान हो गए हैं, तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं ब्रश को मोजा पहनाने की इस कमाल की क्लीनिंग टिप्स के बारे में।ब्रश को पहनाएं पुराना बेकार मोजा इस क्लीनिंग हैक के लिए आपको दो चीजों की जरूरत है, एक तो कपड़े धोने वाला ब्रश और दूसरा कोई भी पुराना लेकिन साफ-सुथरा मोजा। इस मोजे को कपड़े धोने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.