कपड़े के शोरूम और गोदाम में आग से लाखों का सामान जला
फरीदाबाद, मई 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। वाईएमसीए चौक के पास सेक्टर-11 स्थित मान्यवर कपड़ों के शोरूम में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में लाखों रुपये के कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं, क्राउन इंटीरियर मॉल के सामने शुक्रवार दोपहर एक निजी कंपनी के गोदाम में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
आग लगने की घटना प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे कपड़ों के शोरूम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की आठ से दस गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार कई घंटे तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.