आगरा, मार्च 6 -- शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जोन छत्ता के वार्ड संख्या 27 स्थित बाग मुजफ्फर खां और नूरी दरवाजा चौराहे के आसपास एंटी प्लास्टिक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन की टीम ने क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और ठेलों पर जाकर दुकानदारों से संवाद किया और उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया। टीम ने दुकानदारों को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए इसके स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग किया जाना चाहिए। अभियान के दौरान दुकानदारों और ठेला संचालकों को अपनी दुकानों पर दो डस्टबिन रखने की सलाह भी दी गई, ताकि ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.