कोडरमा, मई 12 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद स्थित एक मकान के ऊपर कपड़ा गोदाम में मंगलवार की सुबह आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखे लाखों के कपड़े जल गए। संचालक का दावा है कि इस घटना में उनको करीब 35 लाख का नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए गोदाम मालिक शमशाद आलम ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान घर के बगल के लोगों ने देखा कि उनके घर के ऊपर के हिस्से में तेज आग लगी हुई थी। शमशाद ने बताया कि प्रिंस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वे आनन-फानन में उठे और घर के बाहर आकर देखा कि उनके छत पर आग की तेज लपटे उठ रही थी। यह भी पढ़ें- गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख इसके पश्चात इन्होंने सबसे पहले बिजली के मेन कनेक्शन को कट किया और आसपास के लोगों को शोर मचाकर उठाया...