कपड़े के गोदाम में आग से हड़कंप मचा
गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। घंटाघर स्थित कपड़े की दुकान के गोदाम में बुधवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। आग दुकान की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में लगी थी। घटना के समय बाजार में काफी भीड़भाड़ थी, जिससे आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक घंटाघर स्थित न्यू श्री बालाजी गारमेंट्स के गोदाम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते गोदाम से लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। यह भी पढ़ें- कपड़े के गोदाम में आग से हड़कंप मचा आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के व्यापारियों ने अपनी दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया। संकरी बाजार क्षेत्र होने के कारण आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.