प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। रोशनबाग में एक कपड़े की दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो गई। सब्जी मंडी शाहगंज निवासी असर हसन की तहरीर के मुताबिक, रोशनबाग में उसकी कपड़े की दुकान है।वह दोपहर में लघुशंका करने गया था। इसी बीच तीन-चार युवक आए और दुकान से एक बोरी में रखे कपड़े लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिख रहे हैं। खुल्दाबाद पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- मशीनरी की दुकान में घुसकर गले से तीन लाख रुपये चुराएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.