अमरोहा, अप्रैल 19 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। शुक्रवार रात तेज आंधी के बीच कपड़े उतारने गई 11 वर्षीय किशोरी की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर गुर्जर निवासी सुरेश सैनी कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार रात तेज आंधी आई थी। इस बीच कक्षा सात में पढ़ने वाली उनकी 11 वर्षीय बेटी पायल छत पर सूख रहे कपड़ों को लेने गई थी। बताया जाता है कि कपड़े उतारते वक्त तेज हवा के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया। पायल छत से नीचे गिर गई। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में मकान की दीवार गिरी, बच्ची की मौत, चार घायल चीख पुकार के बीच मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिजन पायल को निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.