बांका, अप्रैल 18 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में मकान के छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला अन्नु कुमारी उक्त गांव के रहने वाले हैं। बताई कि शुक्रवार को घर के छत पर कपड़ा सुखाने के दौरान अचानक सिर में चक्कर आ जाने से अचेतावस्था में हो गई। जिससे वह मूर्छित होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों द्वारा आनन - फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंंज में भर्ती कराया। सीएचसी में इलाज कर रहे अस्पताल प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...