लातेहार, मई 18 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के अंबाटोली में सोमवार की सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान फिलीसीता बेगं पति इग्नासियुस कुजूर के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिलीसीता बेगं अपने घर के बाहर कपड़ा सुखाने गई थी। इसी दौरान अचानक बिजली के तार के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के तुरंत बाद परिजन एवं आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से महिला की मौत और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है...