कपड़ा शोरूमों में लाखों की चोरी का जल्द होगा खुलासा : एसएसपी
रुद्रपुर, मई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बीते 15 मई को मुख्य बाजार की मटके वाली गली स्थित चार कपड़ा शोरूमों में चोरी की घटना हुई थी। इस घटना को लेकर मंगलवार को पीड़ित व्यापारियों के साथ मेयर विकास शर्मा एसएसपी अजय गणपति से मिले। एसएसपी ने उन्हें पुलिस जांच के विषय में विस्तार से बताया और जल्द ही खुलासा किए जाने की बात कही है। बीते 15 मई को मटके वाली गली स्थित चार कपड़ा शोरूमों में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। चोर दुकानों से करीब 15 से 20 लाख रुपये की नकदी और सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- स्वर्णकार समाज ने उपायुक्त और एसपी से की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग मंगलवार को पीड़ित व्यापारी मेयर विकास शर्मा के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और घटना के जल्द खुलासे की मांग की। एसएसपी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.