बलरामपुर, मई 3 -- महराजगंज तराई,(बलरामपुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के मुडाडीह के मजरा बेलासपुर में शनिवार की रात एक दर्दनाक अग्निकांड ने एक परिवार की वर्षों की मेहनत और सपनों को पलभर में राख कर दिया। भगवान प्रसाद कसौधन के घर एवं दुकान में अज्ञात कारणों से भड़की आग ने कपड़ा व किराना की दुकान सहित पूरी गृहस्थी को स्वाहा कर दिया। आग में लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात व नगदी सहित बेटे के विवाह के लिए जोड़ा गया सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। भगवान प्रसाद कसौधन ने बताया कि शनिवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने कपड़ा और किराना की दुकान में रखे सारे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज और भयावह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.