गाजीपुर, अप्रैल 14 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली के मिश्र बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी विनय कुमार के खाते से 29 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कपड़ा व्यवसायी विनय कुमार ने तहरीर में बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन कंपनी से कुछ सामान मंगाया था। इस दौरान गलती से एक ही सामान के लिए दो बार पैसा का भुगतान कर दिया था। जब कंपनी कर्मी दो सामान लेकर पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद सामान वापस करके पैसा लेने के लिए जैसे ही मोबाइल की सेटिंग खोलकर एप के लिए बटन दबाया खाते से 29 हजार रुपये कट गए। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...