प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- नवाबगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कपड़ा व्यवसायी को लूटने वाले दो शातिर को बुधवार को श्रृंग्वेरपुर कौशाम्बी हाईवे सर्विस रोड स्थित पटना उपरहार के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी अंकित गौतम निवासी कटरा कौड़िहार और छैला बाबू निवासी बरेज के पास से लूट के 30980 रुपये नकदी, दो तमंचा व दो कारतूस व एक बाइक भी बरामद किया है। वहीं फरार आरोपी अंशू दूबे निवासी कसारी थाना नवाबगंज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, लालगोपालगंज में दिलीप केसरवानी की कपड़े की दुकान पर 26 दिसंबर को तीन बदमाश तमंचा लेकर घुसे थे। तमंचे की बल पर 90 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपी छैला बाबू व अंकित गौतम की पूर्व में प्रतापगढ़ जेल में मुलाकात हुई थी। छैला बाबू, अंकित गौतम व अंशू दुबे ने मिलकर लू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.